फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Issues of wastewater and sanitation raised at the Nagar Panchayat board meeting

Mathura News: नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में गूंजा गंदे पानी व सफाई का मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Issues of wastewater and sanitation raised at the Nagar Panchayat board meeting
फोटो 1: सौंख में नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड बैठक के दौरान प्रभारी ईओ एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपा
मथुरा। कस्बा सौंख के नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ। इसमें विकास कार्यों और जन समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में लगभग सभी वार्डों में विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर लगी। साथ ही बैठक में इलाके में गंदे पानी और सफाई का मुद्दा गूंजा।
विज्ञापन



बुधवार को नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन योगेश लंबरदार की अध्यक्षता में सभासदों की बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में करीब 2 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर लगी। जाटव बस्ती, नवीन कॉलोनी, मुख्य बाजार, पुन्ना थोक, अग्रसेन मार्ग, बृज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग, गोवर्धन रोड आदि क्षेत्रों में गंदगी का मुद्दा गूंजा। सभासदों ने सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और जगह-जगह बने शौचालयों-मूत्रालयों की सफाई की बात कही। सभासद सौरभ सिंघल ने बैठक के दौरान बंदरों को पकड़वाने, गंदे पानी की निकासी और पिछले दो महीने से खराब पड़ी आरओ मशीन को ठीक कराने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

सभासद भावना देवी ने नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चेयरमैन समस्याओं को सुनते नहीं हैं। मनोनीत सभासद सपना कुमारी ने कस्बे में हो रही गंदगी, नालियों की सफाई आदि की समस्या का बैठक में रखा। चेयरमैन योगेश लंबरदार ने कहा कि जन समस्याओं का ध्यान रखा जाएगा। बैठक में प्रभारी ईओ एसडीएम प्राजक्ता त्रिपाठी ने सभी सभासदों को एक माह में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर सभासद संतोष चौधरी, सागर गर्ग, सुनिया पहलवाल, विनोद चौधरी, गोपी, भोलेशंकर, चंद्रशेखर, मुकेश, हरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed