{"_id":"5dc826a98ebc3e5b5c25e50b","slug":"iso-14001-certificate-mathura-news-agr414573029","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा व कोसीकलां रेलवे स्टेशनों को मिला आईएसओ 14001 प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा व कोसीकलां रेलवे स्टेशनों को मिला आईएसओ 14001 प्रमाणपत्र
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा रेलवे जंक्शन का मुख्य द्वार।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा के रेलवे जंक्शन और कोसीकलां रेलवे स्टेशन को बेहतर यात्री सुविधा प्रदान करने पर आईएसओ 14001 प्रमाण पत्र मिला है। दोनों स्टेशनों पर सफाई, यात्रियों की बेहतर सुविधाएं देने और जागरूकता कार्यक्रमों को बेहतरी से चलाने को लेकर यह प्रमाणपत्र जारी दिया गया है।
मथुरा जंक्शन से अलवर, आगरा, भरतपुर, दिल्ली, कासगंज को जोड़ने वाली 125 से अधिक यात्री ट्रेन गुजरती हैं। वहीं रोजाना 22 से 25 हजार जनरल टिकट व पांच से सात हजार रिजर्व टिकट धारक यात्री मथुरा स्टेशन से ट्रेन पकड़ते हैं।
एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित हो रहे रेलवे जंक्शन पर ऊर्जा बचत, पानी को व्यर्थ बहने से रोकने, हरियाली विकसित करने और साफ सफाई व यात्री सुविधा बढ़ाने तथा कर्मचारियों अधिकारियों के व्यवहार के परीक्षण के बाद छह नवंबर को आईएसओ 14001 प्रमाण पत्र जारी किया गया। इसी तरह कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को डीलक्स टॉयलेट, आरओ का पानी व अन्य बेहतर सुविधा प्रदान करने को लेकर भी आईएसओ 14001 प्रमाण पत्र मिला है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन को इंटरनेशनल स्टेंडर्ड ऑर्गनाइजेशन से प्रमाण पत्र मिला है। इसमें यात्रियों व कर्मचारियों के बेहतर सहयोग से ही संभव हो सका है। आगे और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
- एनपी सिंह, स्टेशन डायरेक्टर, जंक्शन रेलवे स्टेशन, मथुरा
पांच रेलवे लाइन जुड़ती हैं मथुरा से
मथुरा-कासगंज, मथुरा-दिल्ली, मथुरा-अलवर, मथुरा-भरतपुर, मथुरा-आगरा।