फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Inter-state thieves caught, cash-jewelry and vehicle recovered

अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, कई चोरियां कबूली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Inter-state thieves caught, cash-jewelry and vehicle recovered
मथुरा। स्वाट, सर्विलांस और मांट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में नसीटी अंडरपास के पास से बल्लो गैंग के सक्रिय सदस्य को पकड़ा है। अंतरराज्यीय चोर ने मथुरा में कई स्थानों पर बड़ी चोरियों करना कबूला है। इसके कब्जे से एक कार, हथियार और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

जनपद के बलदेव, राया, मांट और नौहझील में पिछले कई महीनों से चोरी की बड़ी वारदात पर होने के बाद लगाम के लिए एसएसपी अभिषेक यादव ने स्वाट टीम, सर्विलांस और मांट पुलिस को लगाया। तीनों टीम ने मिलकर अंतरराज्यीय चोर को पकड़ लिया। एसपी देहात त्रिगुण विनेश ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी अमित भाटी, सर्विलांस प्रभारी सोनू कुमार और मांट एसएचओ ललित भाटी ने बनवारी पुत्र राम सिंह निवासी बारेकपुरा, बानमोर मुरैना (मध्य प्रदेश) को पकड़ा है। इस गैंग का सरगना भिंड का बल्लो है। बल्लो गैंग का यह सक्रिय सदस्य है। अंतरराज्यीय चोर पर करीब १५ मुकदमे दर्ज हैं। इसके कब्जे से एक वैगनआर कार, तमंचे, कारतूस, १५ हजार रुपये की नकदी और करीब तीन लाख रुपये के जेवरात बरामद हुए हैं। अंतरराज्यीय चोर ने धौलपुर, भिंड, मुरैना, आगरा और मथुरा में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। इसके करीब ५ साथी भागने में कामयाब हुए हैं। इनकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे के सहारे गांवों में देते थे चोरी की वारदात को अंजाम
सीओ मांट नीलेश मिश्र ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर ढाबे पर गाड़ी को खड़ा करने के बाद बल्लो गैंग के सभी सदस्य नौहझील, बाजना, मांट या फिर राया के पास चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देते थे। गाड़ी पर बनवारी मुस्तैद रहता था। मोबाइल का प्रयोग यह बिल्कुल नहीं करते थे। वारदात को अंजाम देने के बाद एक्सप्रेसवे पर आकर मोबाइल का ऑन करके गाड़ी को आगे बुलवाकर इत्मीनान से निकल जाते थे। इससे उनका मोबाइल भी इंटरसेप्ट नहीं किया जा सकता था। इसी के चलते यह गैंग लगातार एक्सप्रेसवे के सहारे गांव में चोरियों की वारदात को अंजाम दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पूर्व बदमाशों से हुई थी स्वाट टीम की भिड़ंत
करीब ४ दिन पूर्व एक्सप्रेसवे पर कार सवारों से हुई स्वाट टीम की भिड़ंत में बदमाश भाग खड़े हुए थे। बावजूद इसके स्वाट टीम भागे बदमाशों की तलाश में जुटी रही। आखिरकार इन बदमाशों में से एक को पकड़ने में कामयाबी मिल गई। बावजूद स्वाट टीम ने पकड़े गए अंतरराज्यीय चोर से पूछताछ करके बल्लो गैंग के सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed