{"_id":"5e0e3a748ebc3e880f00494b","slug":"injured-the-man-in-firing-mathura-news-agr422922620","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े युवक को गोली, खून से लथपथ युवक सड़क पर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े युवक को गोली, खून से लथपथ युवक सड़क पर गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनशिप (मथुरा)। बाइक सवार तीन लोगों ने बृहस्पतिवार को रिफाइनरी के कांशीराम कॉलोनी के पास एक युवक को गोली मार दी। वह यहां किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने आनन-फानन में घायल युवक को सिटी हास्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस जमीन के विवाद में गोली मारना बता रही है।
थाना रिफाइनरी के गांव बाद निवासी नरेंद्र उर्फ सूखा (25) पुत्र महेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को कांशीराम कॉलोनी के पास खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच बाइक सवार तीन हमलावर आए और गोली मारकर भाग गए। गोली लगते ही खून से लथपथ युवक वहीं गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सिटी हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
प्रभारी निरीक्षक उत्तमचंद पटेल ने बताया कि युवक के कमर में गोली मारी गई है। युवक ने सोनू और विनोद निवासी गांव बाद और मोन निवासी जैंत पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। जमीन के विवाद को लेकर यह हमला हुआ है। फिलहाल अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।