{"_id":"67fab7a5369690361d081d28","slug":"in-order-to-save-money-the-roots-of-trees-were-dug-up-mathura-news-c-160-1-sagr1034-104402-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बचत के चक्कर में खोद डाली पेड़ों की जड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बचत के चक्कर में खोद डाली पेड़ों की जड़ें
विज्ञापन
मथुरा। आगरा कैनाल मार्ग निर्माण के दौरान पटरी से उठाई मिट्टी के बाद हुए गड्ढे। संवाद
- फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। आगरा कैनाल बाईपास मार्ग निर्माण में ठेकेदार ने अपनी बचत के चक्कर में पेड़ों का भी ख्याल नहीं रखा। मसलन निर्माता कंपनी ने सड़क की पटरी बनाने के लिए पेड़ों की जड़ों को ही खोद डाला और गड्ढे बना दिए। इस ओर से जिम्मेदारों ने भी आंखें मूंद ली हैं।
नगरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए गोपाल बाग इलाके को हाईवे को जोड़ने के लिए आगरा कैनाल बाईपास मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें सड़क निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। यहां निर्माता कंपनी मनमानी पर उतारू है। सड़क किनारे बनाई जाने वाली पटरी के लिए ठेकेदार को मिट्टी खरीदकर डालनी थी, लेकिन उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर वन विभाग की मिलीभगत से पेड़ों के बीच से मिट्टी को खोदकर लगाना शुरू कर दिया है।
स्थिति यह है कि कई जगह तो पेड़ों की जड़ें भी खोद कर गड्ढे बना दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि विशेष निगरानी में बन रही इस सड़क पर बरते जा रहे इस गैरजिम्मेदार रवैये पर किसी भी जिम्मेदार की नजर नहीं पड़ी है। वन विभाग के अधिकारी भी आंखें मूंदकर बैठे हैं। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एके सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी, अगर कहीं नियमों का उल्लंघन मिला तो आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।