फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Illegal taxi stand and parking closed, challans of 499 vehicles

Mathura News: अवैध टैक्सी स्टैंड व पार्किंग बंद करा 499 वाहनों के काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Illegal taxi stand and parking closed, challans of 499 vehicles
मथुरा। शहर में चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंड, पार्किंग एवं सड़कों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ रविवार को परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की प्रवर्तन टीम ने 15 अवैध टैक्सी तथा पार्किंग स्टैंड को बंद कराया, साथ ही 499 वाहनों के चालान किए। 17 वाहन सीज किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले में संचालित अवैध टैक्सी स्टैंड, अवैध पार्किंग, सड़कों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम के साथ ट्रैफिक पुलिस, नगर निकाय, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। टीम ने गोवर्धन चौराहा, माल गोदाम, नया बस स्टैंड पर अवैध टैक्सी स्टैंड तथा अवैध पार्किंग को बंद कराया। अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई से सड़कों पर अवैध पार्किंग करने वाले एवं टैक्सी स्टैंड संचालित करने वालों में खलबली मची रही। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को 15 अवैध टैक्सी तथा पार्किंग को बंद कराया गया। इसके साथ ही 499 वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान 15 अप्रैल तक निरंतर जारी रहेगा। टीम में सीओ ट्रैफिक धर्मेंद्र चौहान, यातायात प्रभारी शौर्य कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed