फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Illegal gas refilling racket busted 103 cylinders seized

Mathura News: अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार का पर्दाफाश, 103 सिलिंडर जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Illegal gas refilling racket busted 103 cylinders seized
मांट। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने मांट क्षेत्र के ग्राम पंचायत जावरा के नगला मत्था में अवैध रूप से चल रहे गैस सिलिंडरों के कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक मकान से 103 घरेलू व वाणिज्यिक गैस सिलिंडर बरामद हुए हैं। आरोपी दिनेश चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी मथुरा संजीव कुमार को इस बारे में सूचना मिली थी। इसमें नगला मत्था में बड़े पैमाने पर अवैध गैस सिलिंडरों के भंडारण और रिफिलिंग की जानकारी दी गई थी। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

टीम दिनेश चौधरी के मकान पर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में सिलिंडर रखे मिले। पूछताछ में दिनेश चौधरी ने बताया कि वह पिछले पांच-छह दिनों से सिलिंडर जमा कर रहा था। टीम ने मौके पर 82 वाणिज्यिक सिलिंडर (77 खाली, पांच भरे) और 21 घरेलू सिलिंडर (15 खाली, छह भरे) बरामद किए हैं। इनमें इंडेन, भारत गैस और एचपी के सिलिंडर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed