{"_id":"6a7f695e40e7e946d3026fd1","slug":"if-you-are-visiting-vrindavan-for-hariyali-teej-check-the-traffic-plan-first-mathura-news-c-161-1-mt11010-103880-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हरियाली तीज पर वृंदावन आ रहे हैं तो पहले जान लें ट्रैफिक प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हरियाली तीज पर वृंदावन आ रहे हैं तो पहले जान लें ट्रैफिक प्लान
विज्ञापन
वृंदावन। हरियाली तीज पर ठाकुर बांकेबिहारी के स्वर्ण-रजत हिंडोले के दर्शन के लिए यदि आप वृंदावन आने की तैयारी कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले प्रशासन का ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें। शुक्रवार रात 11 बजे से 15 अगस्त की रात तक वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही दो दिन शहर में ई-रिक्शाओं का संचालन भी बंद रहेगा। ऐसे में श्रद्धालुओं को अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा कर आगे का सफर पैदल या प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई गोल्फ कार्ट से करना पड़ेगा।
हरियाली तीज पर वृंदावन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भीड़ के दबाव को देखते हुए प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है। इस दौरान बाहरी चार पहिया वाहनों के साथ ही ई-रिक्शाओं के रूट भी बंद किए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य मंदिर क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति से बचना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से दर्शन कराना है। सीओ ट्रैफिक संदीप सिंह ने बताया कि वृंदावन में 14 और 15 अगस्त को ई-रिक्शाओं का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। जिला संयुक्त चिकित्सालय की ओर से आने वाले ई-रिक्शाओं को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं मल्टीलेवल पार्किंग से आगे भी ई-रिक्शा नहीं जा सकेंगे। बुजुर्ग, दिव्यांग और जरूरतमंद श्रद्धालुओं को गोल्फ कार्ट उपलब्ध कराई जाएंगी।
शुक्रवार रात 11 बजे से 15 अगस्त की रात तक वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इस दौरान अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों को शहर की सीमा से पहले ही रोककर पार्किंग स्थलों में खड़ा कराया जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को राधारानी मोड़ पर रोका जाएगा। छोटे चार पहिया वाहनों के लिए पानीघाट पार्किंग, दारुख पार्किंग, दारुख मल्टीलेवल पार्किंग और उपमंडी समिति में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। छटीकरा मार्ग से आने वाले बड़े वाहनों को वैष्णोदेवी मंदिर की पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन
छोटे वाहनों के लिए ओमेक्स मोड़ पार्किंग, अन्नपूर्णा पार्किंग और रुक्मिणी विहार मल्टीलेवल पार्किंग निर्धारित की गई है। सुनरख की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए छह शिखर पार्किंग और हरे कृष्णा ऑर्चिड के सामने पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। मथुरा की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को आईटीआई परिसर में पार्क कराया जाएगा। निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़ा करने के बाद श्रद्धालुओं को आगे का सफर पैदल तय करना पड़ सकता है। इस दौरान एंबुलेंस समेत आवश्यक सेवाओं के वाहनों को छूट दी जाएगी। पुलिस और यातायात विभाग की टीमें प्रमुख चौराहों, बैरियर और डायवर्जन प्वाइंट पर तैनात रहेंगी।