फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If regular classes are not held, action will be taken against teachers of Sanskrit schools

Mathura News: नियमित कक्षाएं नहीं चलीं तो संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
If regular classes are not held, action will be taken against teachers of Sanskrit schools
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के संस्कृत विद्यालयों में अगर नियमित कक्षाएं संचालित होती नहीं मिलीं तो शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। डीआईओएस ने जिले के सभी 13 विद्यालयों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


शासन से निर्देश आए हैं कि जिले में संचालित 13 संस्कृत विद्यालयों में जिला विद्यालय निरीक्षक निरीक्षण करेंगे। जिस विद्यालय में कक्षाएं चलती नहीं मिलेंगी, वहां शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि वर्तमान में संस्कृत के प्रत्येक विद्यालय में लगभग 45 से 50 बच्चे पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि संस्कृत विद्यालय में वैसे ही बच्चों की कमी हैं, वहीं शिक्षक पढ़ाने में रुचि नहीं दिखाते हैं इसलिए और बच्चों की संख्या कम होने लगी है।
विज्ञापन


जबकि शासन का संस्कृत को बढ़ावा देने पर जोर है। शिक्षकों की मनमानी को रोकने के लिए विद्यालयों के निरीक्षण का निर्णय लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि शासन की ओर से निर्देश मिले हैं कि संस्कृत विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाई जाए। जो भी शिक्षक पढ़ाने में रुचि नहीं दिखाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed