फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If daughters are educated, society will also progress: Devkinandan

बेटियां पढ़ी-लिखी होंगी तो समाज भी विकास करेगा: देवकीनंदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
If daughters are educated, society will also progress: Devkinandan
एडमीशन लैटर के साथ बेटियां साथ में देवकीनंदन महाराज।
वृंदावन। कथावाचक देवकीनंदन महाराज ने कहा कि अगर हमारी बेटियां पढ़ी-लिखीं होंगी तो समाज भी विकास की और बढ़ेगा। युवाओं को शिक्षा के साथ सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध होना चाहिए। सनातन संस्कृति पीठ के माध्यम से गुरुकुल निर्माण कर आधुनिक शिक्षा के साथ सनातनी शिक्षा भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने प्रियाकांतजु मंदिर में पार्थिव शिवलिंग महोत्सव के अंतिम दिन ब्रज के जरूरतमंद परिवार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान करने के दौरान कही। प्रियाकांतजु मंदिर के संस्थापक देवकीनंदन महाराज, संस्कृति विश्वविद्यालय कुलाधिपति सचिन गुप्ता एवं भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने चयनित छात्राओं को प्रवेश पत्र सौंपे। आयोजन के अंतिम दिवस शिवभक्तों ने 4 लाख 65 हजार पार्थिव बनाकर पूजन किया।
विज्ञापन

बुधवार को मंदिर में विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट एवं संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा चयनित बेटियों को इंजीनियरिंग एवं अन्य कोर्सेस की निशुल्क शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान किया। इनमें बीटेक, बीसीए, बीबीए, एमबीए, एमसीए, बीएससी एग्रीकल्चर एवं अन्य डिग्री कोर्स में काउंसलिंग पूर्ण करने वाली 14 छात्राओं को प्रवेश स्वीकृति पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृति विश्वविद्यालय कुलाधिपति सचिन गुप्ता ने कहा कि देवकीनंदन महाराज कन्या शिक्षा के लिए जो मुहिम चला रहे हैं, हम भी उसमें अपना सहयोग देकर हर्ष का अनुभव कर रहे हैं। राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस समय हमें अपनी संस्कृति बचाने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। इस अवसर पर सूरज देवी, सोनी मलिक, अनुराग शर्मा, कुमुदनी, सुधीर कुमार वर्मा, रवि रावत, मनमोहन शर्मा, जगदीश वर्मा, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed