फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Husband took his wife away from her maternal home then her body was found in such condition

Mathura: मायके से पत्नी को साथ ले गया पति...फिर ऐसे हाल में मिली लाश, कांप गए घरवाले; हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Oct 2024 01:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 01:14 PM IST
सार

मथुरा में जिस अज्ञात महिला का शव मिला था, उसकी मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।  

 

विज्ञापन
Husband took his wife away from her maternal home then her body was found in such condition
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना राया के गांव भूड़री में मिले महिला के शव की शिनाख्त के बाद पिता ने पति सहित तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


बता दें गांव भूड़री में बंद पड़े मछली पालन केन्द्र में एक अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त साधना निवासी गढ़ी जैनी थाना हाथरस गेट के रूप में हुई थी। पिता भगवान सिंह ने बताया कि चार माह पूर्व 22 जून को साधना का विवाह नरेश निवासी हरराम पुर थाना इगलास के साथ हुआ था। पति नरेश व उसके परिजन चाहते थे कि साधना मायके से कोई संबंध नहीं रखे। इसको लेकर आए दिन परेशान किया करते थे।
विज्ञापन





बताया गया है कि 10 दिन से साधना मायके में रह रही थी। तीन अक्तूबर को पति बिना मर्जी के साधना को अपने साथ ले गया। गांव भूड़री के पास पति नरेश उसके पिता हरि सिंह और भाई मोहित ने मिलकर साधना की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट के बाद हत्या का मामला सामने आया है।  पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed