फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   husband died in accident during returning home from work day of anniversary

UP: शादी की पहली सालगिरह पर ही उजड़ गया सुहाग, पल भर में ढह गए अरमान; विधवा हुई बहू का हाल देख रो पड़ा गांव

Thu, 01 Feb 2024 09:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Feb 2024 09:54 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शादी की पहली सालगिरह के दिन ही विवाहिता का सुहाग उजड़ गया। खबर मिली तो पल भर में उसके सारे अरमान ढह गए। विधवा हुई बहू का हाल देख पूरा गांव रो पड़ा। 

विज्ञापन
husband died in accident during returning home from work day of anniversary
Mathura: लाखन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पहली मैरिज एनिवर्सरी वाले दिन ही विवाहिता विधवा हो गई। सड़क हादसे में पति की जान चली गई। उसका हाल देख हर आंख से आंसू छलक पड़े। लोग उसे ढांढस बंधाते रहे लेकिन भला उसे कहां ढांढस था। सालगिरह के दिन ही उसकी दुनिया लुट गई थी। इसके अलावा हादसे में देवर व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार की शाम काम से घर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। हादसा जैंत थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हुआ। थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि फरह थाना क्षेत्र के बड़ौदा मसरकपुर गांव निवासी लाखन (25) अपने भाई लक्ष्मण (23) व साथी राकेश (26) के साथ मजदूरी करके घर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे में लाखन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई लक्ष्मण और साथी राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना की जानकारी जुटाई गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक को पुलिस ने पकड़ा

बताया कि ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया गया है। गाड़ी कब्जे में ली गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजन ने बताया कि आज यानी गुरुवार को ही लाखन की शादी की पहली सालगिरह भी थी। अभी उसे कोई संतान नहीं है। पति की मौत से पत्नी सदमे में है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed