फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hoshiarpur Express stops at Kosi for the first time, welcome

Mathura News: होशियारपुर एक्सप्रेस का पहली बार कोसी में ठहराव, स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hoshiarpur Express stops at Kosi for the first time, welcome
कोसीकलां (मथुरा)। पंजाब के होशियारपुर से दिल्ली तक चलने वाली होशियारपुर एक्सप्रेस के आगरा तक बढ़ाए जाने पर पहली बार रविवार को इसका ठहराव कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर हुआ। भाजपा नेता तरुण सेठ एवं दैनिक यात्री संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया और हरी झंडी दिखाकर आगरा के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

दैनिक यात्री काफी समय से होशियारपुर एक्सप्रेस को मथुरा तक बढ़ाने की लगातार मांग कर रहे थे। जिस पर रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को आगरा तक कर दिया। रविवार को पहली बार ट्रेन इस रूट पर आई। दिल्ली के बाद वह सीधे कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर रूकी। यहां स्टेशन पर उसका दिल्ली से आने का सुबह समय 8 बजकर 50 मिनट पर आकर दो मिनट के स्टॉपेज के बाद आगरा को प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

यहां भाजपा नेता तरुण सेठ, दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल आदि ने फूलमालाओं से स्वागत किया। जिसके बाद दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, ओमप्रकाश सैनी, योगेश शर्मा, बब्बल पंजाबी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन आगरा से शाम सात बजकर 10 मिनट पर चलकर रात करीब 8 बजकर 25 मिनट पर कोसीकलां पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed