{"_id":"699dff5d48c90e1eed00838e","slug":"holi-special-train-run-from-hazrat-nizamuddin-to-mathura-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106160-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हजरत निजामुद्दीन से मथुरा तक चलेगी होली स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हजरत निजामुद्दीन से मथुरा तक चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
कोसीकलां। होली पर घर जाने के लिए लोगों ने तैयारी कर रखी है। वहीं कई ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। लोगों को राहत देने के लिए हजरत निजामुद्दीन से मथुरा तक के लिए एक होली स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है। यह 27 फरवरी से लेकर तीन मार्च तक चलेगी।
ब्रज में होली महोत्सव के कारण मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी है। लंबी दूरी की ट्रेनों में होली पर अधिक भीड़ की संभावना है। एक्सप्रेस, मेल ट्रेन में सीटें फुल हैं तो कई ट्रेनों में वेटिंग लंबी है। रेलवे लोगों को राहत देते हुए एक होली स्पेशल ट्रेन शुरू करेगी।
ट्रेन संख्या 04414 27 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलकर ओखला, तुगलकाबाद, फरीदाबाद, फरीदाबाद न्यू टाउन, बल्लभगढ़, असावटी, पलवल, शोलाका, कोसीकलां स्टेशन पर 12 बजकर 8 मिनट पर, छाता, वृंदावन रोड, भूतेश्वर होते हुए दोपहर में एक बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन संख्या 04413 मथुरा जंक्शन से 2 बजकर 30 मिनट पर चलकर 3. 16 बजे कोसीकलां होते हुए शाम 5 बजकर 45 मिनट पर हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचेगी। आगरा मंडक्की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि यह ट्रेन 27 फरवरी से तीन मार्च तक पांच फेरे लगाएगी।