फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Holi festival will be celebrated on March 20 in village Mukkha Marhala of Naujheel

Mathura Holi: टेशू के रंग में सराबोर, गुलाल से सुर्ख गाल परिक्रमार्थियों ने मार्ग को कर दिया रंग-बिरंगा

Mon, 18 Mar 2024 08:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Mar 2024 08:40 PM IST
सार

Mathura Holi 2024: टेशू के रंग में सराबोर, गुलाल से सुर्ख गाल और आंखों से छलकती फाग की मस्ती में डूबे परिक्रमार्थियों ने परिक्रमा मार्ग को रंग-बिरंगा कर दिया। 

विज्ञापन
Holi festival will be celebrated on March 20 in village Mukkha Marhala of Naujheel
मथुरा में होली खेलते श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा में इन दिनों होली की धूम है। नौहझील क्षेत्र के गांव-मुक्खा मरहला में 20 मार्च को होली उत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां आयोजकों ने शुरू कर दी हैं। प्रधान अनोखी देवी ने बताया कि फाल्गुन शुदी एकादशी को गांव मुक्खा-मरहला में होली महोत्सव मनाया जाएगा। परंपरा अनुरूप बरौठ, पालखेड़ा, पारसौली, बाघर्रा, बाजना, देदना, तिलकागढ़ी, रायपुर, मानागढ़ी, दौलतपुर व नौहझील सहित दर्जनों गांवों के हुरियारे यहां हुरियारिनों के साथ होली खेलने आएंगे। 

विज्ञापन


नगाड़ों की तान पर हुरियारिनें हुरियारों के साथ नृत्य करेंगी। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी जाएंगी। दिन में गांव में मेले का आयोजन और रात्रि में भजन संध्या व जिकड़ी भजनों का आयोजन किया जाएगा। तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग गुलाल से हो गया रंग बिरंगा

सोमवार को राधाकुंड में टेशू के रंग में सराबोर, सिर पर पगड़ी, गुलाल से सुर्ख गाल, हाथों में विभिन्न प्रजातियों के पुष्प और आंखों से छलकती फाग की मस्ती में डूबे सैकड़ों परिक्रमार्थियों ने परिक्रमा मार्ग को रंग-बिरंगा कर दिया। वहीं विदेशी भक्तों ने राधारानी के दरबार में पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी।
 

हरियाणा के हिसार से आए परिक्रमार्थियों ने राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में अबीर-गुलाल की होली खेली। भजनों की धुन पर जमकर थिरके। त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। गोवर्धन महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाते चल रहे परिक्रमार्थी फाग की मस्ती में डूबे नजर आए। 
 
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की टोली राहगीरों पर गुलाल बरसाती और गिरिराजजी के जयकारे लगाती चल रही थी। इसमें अंशुल, सुमन, मांगेराम, बलविंदर, संदीप, पन्ना व चेतन आदि शामिल रहे। इधर इटली, फ्रांस और रूस आदि देशों से आए श्रद्धालुओं ने राधा-श्याम कुंड में स्नान कर गिर्राज महाराज के विग्रह का पंचामृत अभिषेक और राधारानी का पूजन किया।
 

हमारे शब्द ही भाग्य के निर्माता

राधाकुंड में राधारानी परिक्रमा मार्ग स्थित मंदिर राधारमनजी में जगतगुरु गोपेश्वर आचार्य ने शिष्यों को तन-मन-धन और संबंधों से स्वस्थ रहने के तरीके बताए। उन्होंने भाग्य के निर्माण विषय पर शिष्यों के साथ चर्चा की। कहा कि शब्दों में वह शक्ति है, जो चीज हमारे भाग्य में नहीं है उसे भी आकर्षित कर हमारे पास ले आती है। शब्दों का महत्व बताते कहा कि शब्दों के माध्यम से ही हम जीवन में सुख-दुख पाते हैं। चाहे तो अपनी वाणी को सुरीला बना सकते हैं या चुभने वाला।

22 को होली मिलन समारोह 

छाता तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता सभागार में अधिवक्ता एसोसिएशन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन 22 मार्च को किया जाएगा। मुख्य अतिथि सिविल जज और विशिष्ट स्थिति जूनियर सिविल होंगे। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष पूरन सिंह द्वारा की जाएगी। यह जानकारी सचिव बच्चू सिंह निमेष द्वारा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed