फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   holi celebration

ब्रज में बरस रयौ रंग आजा खेलेंगे होली राधा के संग..

Mon, 24 Feb 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
holi celebration
फोटो 22 पुराने केशव देव मंदिर में सजा फूलों का बंगला - फोटो : MATHURA
मथुरा। मल्लपुरा स्थित प्राचीन ठाकुर केशवदेव मंदिर में अमावस्या पर्व पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रात: वेद पाठी ब्राह्मणों के सम्मुख मंत्रों के बीच भगवान का अभिषेक कर नई पोशाक धारण कराई गई। शाम को ठाकुरजी को फूलबंगले में विराजमान कराया गया। श्रीकृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन कर ठाकुरजी को रिझाया गया। ठाकुरजी के समक्ष होली के भजन और रसिया प्रस्तुत किए गए। मनमोहन आगरा वालों द्वारा ब्रज में बरस रयौ रंग आजा खेलेंगे होली राधा के संग... सुनाया।
विज्ञापन

मनमोहन टेंट वालों द्वारा आज ब्रज में होरी रे रसिया...गीत प्रस्तुत किया गया। महेश गोयल द्वारा मेरी चुनरी में लग गयो दाग ऐसो चटक रंग डालो... सुनाया। कई भक्तों द्वारा होली के भजन प्रस्तुत किए गए। भजन संध्या समापन से पूर्व ठाकुरजी की भव्य आरती उतारी गई और भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। संस्था अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, पीपी शर्मा, दीपक शर्मा, बीएल गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, बिहारी लाल गोस्वामी, नारायण गौतम, श्यामाचरण गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन

नौ मार्च को निकलेगा चतुर्वेदी समाज का होली डोला
श्री माथुर चतुर्वेदी परिषद के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि चतुर्वेदी समाज का भव्य डोला 9 मार्च को दोपहर 2 बजे निकाला जाएगा। यह डोला द्वारिकाधीश मंदिर से शुरू होकर छत्ता बाजार, होली गेट, कोतवाली रोड, भरतपुरगेट, चौक बाजार, घीयामंडी आदि मार्गों से होते हुए विश्राम घाट पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि जो संस्था अपनी झांकी निकालने के लिए इच्छुक हों वह 29 फरवरी तक अपने आवेदन परिषद के कार्यालय पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के गीतों पर नाच रहे श्रद्धालु
रसिया गायन के साथ प्रारंभ हुआ होली का आनंद मंदिर द्वारिकाधीश में बरस रहा है। राजाधिराज के आंगन में हो रही गुलाल की होली का देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु भक्त आनंद ले रहे हैं। मंदिर में होली के रसिया भी होली के इस आनंद को और भी आनंदित कर रहे हैं। रसिया गायक द्वारकेश रसिया मंडल के चुन्नीलाल, छोटू पंडा और धीरेंद्र चतुर्वेदी द्वारा मंदिर में होली के रसिया और गीतों गायन किया गया। इन रसियाओं की धुन पर देश विदेश से आए श्रद्धालु अपने परिवार के साथ नाचते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed