{"_id":"0db9ffc2bcf1c4d4ca59b27214ddcd1f","slug":"holi-bath-on-somvati-amavas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना स्नान कर पाया अमावस का पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना स्नान कर पाया अमावस का पुण्य
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 19 May 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था और विश्वास के साथ डुबकी लगाई। स्नान के बाद पूजा अर्चना की। इसके अलावा महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना भी की।
सोमवार को सुबह से ही यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने श्रद्धा के साथ यमुना महारानी की पूजा अर्चना की और परिवार की खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ज्योतिषाचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर चार ग्रह सूर्य, चंद्र, मंगल और बुध की युति में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मथुरा में इस पर्व का विशेष महत्व है। स्कंद पुराण में वर्णित है कि इस दिन स्नान, दान, शिवार्चन से करोड़ों यज्ञ के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।
दो पर्वों का बना संयोग
सोमवती अमावस्या के दिन ही शनि जयंती होने से यह संयोग प्रभावशाली हो गया। जवाहर हाट स्थित शनिदेव मंदिर और रंगेश्वर मंदिर स्थित शनिदेव पर विशेष फूलबंगला सजाया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ दर्शन किए। यह क्रम देर रात तक चला।