{"_id":"5ef5f6468ebc3e42c8355d97","slug":"hitention-line-wire-youth-death-mathura-news-agr4478060126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा, युवक की मौत
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया। थाना राया के गांव पड़रारी में विवाह कार्यक्रम के बाद टेंट का सामान लेकर वापस जा रहे ट्रैक्टर के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई, दूसरा साथी झुलस गया। उसे अस्पताल भेजा है। दो बहनों के विवाह कार्यक्रम के बाद हुई घटना से खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
गांव पड़रारी निवासी बच्चू सिंह की दो पुत्रियों का विवाह बृहस्पतिवार को धूमधाम से हुआ। शुक्रवार को बरात और दोनों बहनों को विदा करने के बाद रिश्तेदार भी घर वापस जा रहे थे। उसी समय भाई संजय (32) गांव के ही राहुल के साथ टेंट का सामान ट्रैक्टर में लादकर ले जा रहा था।
घर के निकट ही अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। संजय और राहुल तार की चपेट में आ गए। ग्रामीण दोनों को राया प्राइवेट अस्पताल ले गए। उपचार से पूर्व ही संजय की मौत हो गई। राहुल की हालत में सुधार है। प्रभारी निरीक्षक सूरजप्रकाश शर्मा ने घटना की जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम को भेजा।