फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hindu Mahasabha was released from Kotwali late night in Mathura

Mathura News: हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता को देर रात कोतवाली से छोड़ा, घर के बाहर पुलिस तैनात

Mon, 05 Dec 2022 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Hindu Mahasabha was released from Kotwali late night in Mathura
पुलिस ने संजय हरियाणा को कोतवाली में बैठाए रखा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में छह दिसंबर को मूल श्रीकृष्ण जन्मस्थान (ईदगाह) में लड्डू गोपाल जी का अभिषेक और हनुमान चालीसा पढ़ने का अखिल भारत हिंदू महासभा ने एलान कर रखा है। इसे रोकने की कोशिश में पुलिस जुटी है। इसी क्रम में महासभा के पदाधिकारियों पर पुलिस ने दबाव डालने के साथ ही प्रदेश प्रवक्ता संजय हरियाणा को रविवार को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर कोतवाली में बैठा लिया। हालांकि देर रात करीब ११ बजे छोड़ दिया। उनके घर के बाहर दो पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


उधर, इसके बाद अन्य पदाधिकारी भूमिगत हो गए हैं। पदाधिकारियों के घरों पर भी निगरानी शुरू कर दी है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने कुछ संगठनों के पदाधिकारियों को कार्यालय में हाजिरी लगाने व मुचलके भरने के लिए बुलाया है। सूत्रों के अनुसार, जिन्होंने जमानत नहीं कराई है, उनके खिलाफ वारंट भी निकालने की तैयारी है। महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि उनके परिजन को पुलिस ने धमकी दी है लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं। तय समय पर हनुमान चालीसा पढ़ेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed