{"_id":"69f221098656523c950a9fcc","slug":"hindu-mahasabha-activists-arrive-to-perform-purification-rituals-in-chhata-tehsil-of-mathura-following-offerin-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: छाता तहसील में नमाज का मामला पकड़ रहा तूल, गंगाजल से शुद्धिकरण करने पहुंचे हिंदू महासभा के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: छाता तहसील में नमाज का मामला पकड़ रहा तूल, गंगाजल से शुद्धिकरण करने पहुंचे हिंदू महासभा के कार्यकर्ता
Wed, 29 Apr 2026 08:47 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 29 Apr 2026 08:47 PM IST
सार
पदाधिकारियों को पुलिस ने हाईवे स्थित जैंत थाने के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। कार्यकर्ता की सीओ व एसडीएम से तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन साैंप कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
हिंदू महासभा के पदाधिकारियों को पुलिस ने हाईवे पर रोक लिया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के छाता तहसील परिसर में पिछले दिनों एक युवक द्वारा नमाज अदा करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को शुद्धिकरण करने जा रहे अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस पर उनकी पुलिस प्रशासन से सड़क पर तीखी नोकझोंक हुई।
प्रयागराज (संगम) से कांवड़ में गंगाजल और गाय का गोबर लेकर तहसील का शुद्धिकरण करने जा रहे हिंदू महासभा के पदाधिकारियों को पुलिस ने सीओ छाता भूषण वर्मा की मौजूदगी में हाईवे स्थित जैंत थाने के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर और मंडल अध्यक्ष नितेश भारद्वाज के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ता की सीओ व एसडीएम छाता वैभव गुप्ता से तीखी नोकझोंक हुई।
हिंदू महासभा के नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक चले हंगामे के बाद एसडीएम छाता को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद कार्यकर्ता लौट गए। विरोध प्रदर्शन में सौरव शर्मा, अवतार सिंह गिल, विपिन राठौर, मनीष कुमार और नीतीश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।