फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   highschool student molest by school maneger

हाईस्कूल की छात्रा से अश्लील हरकत, पिता को धमकाया

Wed, 20 Nov 2019 08:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
highschool student molest by school  maneger
छाता (मथुरा)। मार्कशीट लेने गई हाईस्कूल की छात्रा से चतुर्भुज इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने अश्लील हरकत की। आरोप है कि जब छात्रा के पिता इसकी शिकायत करने पहुंचे तो प्रबंधक ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें डरा दिया। छात्रा की तहरीर पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला चार महीने पुराना है। हाईस्कूल की छात्रा स्कूल में मार्कशीट लेने गई। मार्कशीट में उम्र बढ़ी आ गई तो छात्रा ने प्रबंधक अमर सिंह निवासी पैगांव से शिकायत की। आरोप है कि प्रबंधक ने छात्रा को अपने कमरे में बुलाकर अश्लील हरकतें की।
विज्ञापन

छात्रा ने पिता को घटना की जानकारी दी तो वह प्रबंधक के पास पहुंचे। प्रबंधक ने पिता को भी पिस्तौल दिखाकर भगा दिया। आखिरकार छात्रा ने प्रबंधक के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है। ज्ञात हो कि पूर्व में प्रबंधक दुष्कर्म के मामले में जेल भी काट चुका है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिर भी मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed