फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Heritage Park will be on the banks of Yamuna

यमुना के तट पर बनेगा हेरिटेज पार्क

Thu, 29 Jan 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 29 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Heritage Park will be on the banks of Yamuna
यमुना तट पर हेरिटेज पार्क बनाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसका आधार कान्हा थीम रहेगी। इसे हेरिटेज सिटी के तहत विकसित करने की प्लानिंग है।
विज्ञापन


कान्हा थीम पार्क की प्लानिंग ब्रज में एक दशक पुरानी है। कभी बरसाना तो कभी यमुना तट पर गोकुल बैराज के निकट इसे साकार करने की योजना बनाई गई। इसे मूर्त रूप देने की कोशिश भी कई विभागों ने की। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने भी इस पर काम करने के लिए पानी गांव स्थित जमीन का चयन किया, लेकिन यह जमीन डूब क्षेत्र में होने के कारण प्रस्ताव टाल दिया गया।

इस बार हेरिटेज सिटी के तहत इसे हेरिटेज पार्क के रूप में विकसित करने की योजना पर काम होगा। इसका प्रस्ताव हेरिटेज सिटी के प्रथम चरण में ही शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस पार्क में ब्रजभूमि में स्थित भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीलाओं से जुडे़ पहलुओं का प्रदर्शन होगा। इसके लिए यमुना किनारे यमुना पार क्षेत्र में जमीन का चयन किया गया है। इसे करीब पांच से छह हेक्टेयर जमीन में विकसित किया जाएगा। हेरिटेज सिटी की योजना में हेरिटेज पार्क के निकट से ही रोप-वे की भी प्लानिंग है, जो इस पार्क का आकर्षण और भी बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेरिटेज सिटी की योजना के प्रथम चरण में हेरिटेज पार्क बनाए जाने की प्लानिंग की जा रही है। इसकी स्थापना रोप-वे के साथ ही यमुना पार में करने का विचार है।
- राजेश कुमार, डीएम, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed