फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Heat made people sick, queues at the medicine counter to get prescriptions

Mathura News: गर्मी ने किया बीमार, पर्चा से लेकर दवा काउंटर पर लगी कतार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Heat made people sick, queues at the medicine counter to get prescriptions
मथुरा। जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं। - फोटो : mathura
मथुरा। नौतपा की गर्मी आमजन को बीमार कर रही है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के लिए पर्चा काउंटर पर मरीज और तीमारदारों की लाइन लगी हुई थी। उधर, दवा काउंटर पर दवा लेने के लिए भी मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

ओपीडी के चिकित्सकों ने बताया कि गर्मी में लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसमें बुखार, पेट दर्द, उल्टी, बेचैनी के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। चिकित्सक को दिखाने के लिए मरीजों को धक्का-मुक्की का भी सामना करना पड़ा। डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने बताया कि इस समय नौतपा भी चल रही है दोपहर में गर्मी ज्यादा हो जाती है। सुबह से अस्पताल में मरीज दिखाने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उपचार के साथ दिन में कम निकलने की सलाह दी जा रही है। मरीज दिलीप सिंह ने बताया कि उनके पेट में दर्द है, उनका मुश्किल से पर्चा बना उसके बाद चिकित्सक को दिखाकर दवा ली। चिकित्सक ने पेट में पथरी बताई है। मरीज जितेंद्र सिंह ने बताया कि दवा लेने के लिए 15 मिनट लाइन में लगना पड़ा। दवा काउंटर पर इतनी भीड़ है जब नंबर आया तो फार्मासिस्ट स्टोर से दवा लेने चला गया। इसलिए 5 मिनट और इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी डेढ़ बजे तक 1385 रही। इसके अलावा अस्पताल की पैथोलॉजी में 250 मरीजों ने जांच कराई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज शर्मा ने बताया कि इन दिनों गर्मी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मरीजों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहें है। इससे किसी भी मरीज को कोई भी परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed