फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hearing of Sri Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah dispute case will be held in Allahabad High Court on October 16

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: मंदिर पक्ष के पक्षकारों ने दाखिल किया जवाब, अब रिकॉल अर्जी पर होगी बहस

Wed, 16 Oct 2024 10:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 16 Oct 2024 10:13 AM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले में मंदिर पक्ष के पक्षकारों ने जवाब दाखिल किया है। अब रिकॉल अर्जी पर बहस होगी। 

विज्ञापन
hearing of Sri Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah dispute case will be held in Allahabad High Court on October 16
श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार को होनी है। आज की बहस मस्जिद पक्ष की रिकॉल अर्जी (किसी आदेश को वापस लेने के लिए दायर किया जाने वाले आवेदन) पर होगी। 

विज्ञापन


इससे दो दिन पहले सोमवार को करीब आधे घंटे चली सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन ने यह आदेश सुनाया। इससे पहले मंदिर पक्ष के पक्षकारों की तरफ से जवाब दाखिल किए जाने की जानकारी दी गई। कोर्ट ने ई-मेल भी सुलभ कराया। इस पर पक्ष जवाब दाखिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन

इससे पहले 25 सितंबर को कोर्ट ने रिकॉल प्रार्थना पत्र पर मंदिर पक्षकारों को जवाब दाखिल करने का समय दिया था। मस्जिद पक्ष ने  याचिकाओं को एक साथ सुने जाने के फैसले को चुनौती दी है। सिविल वाद सुनवाई योग्य हैं, यह आदेश होने के बाद वाद बिंदु तय होना था लेकिन, मस्जिद पक्ष ने  रिकॉल अर्जी दे दी थी। 

वाद संख्या तीन में कोर्ट को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के वकील ने शीघ्र ही हलफनामा दाखिल करने का भरोसा दिया। अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने इस वाद में आगरा स्थित जामा मस्जिद के एएसआई सर्वे का आदेश दिए जाने की मांग की है। उनका दावा है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के विग्रह जामा मस्जिद की सीढ़ियों में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed