फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Health department will run a campaign from October 1

Mathura News: जल एवं मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए एक अक्तूबर से स्वास्थ्य विभाग चलाएगा अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Health department will run a campaign from October 1
मथुरा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल एवं मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जिले में एक से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्वास्थ विभाग के साथ अन्य 11 विभाग भी गांव-गांव जनजागरूकता अभियान चलाएंगे। इसमें स्वास्थ्यकर्मिंयों के साथ आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगी।
विज्ञापन


अभियान के शुरुआत में दस दिन स्वास्थ्य, नगर निगम, पंचायतराज विभाग, शिक्षा, सिंचाई विभाग द्वारा स्कूल, कॉलेजों में चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें जल जनित एवं मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारी, लक्षण और उसके बचाव संबंध में जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा जगह-जगह सफाई अभियान चलाए जाएंगे। अभियान के दस दिनों के बाद आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगी। वह घरों में लोगों का हाल जानने के साथ ही बीमारी से बचाव के उपाय बताएंगी। अधिक समय तक पानी खुला भरकर न रखने और फ्रिज, कूलर, कबाड़ में पानी न जमा रहने देने, सफाई रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम बुखार आने पर उसके लक्षण के आधार पर मलेरिया और डेंगू की जांच करने के साथ ही दवा उपलब्ध कराएगी। यह टीम टीबी, कुष्ठ रोगियों के अलावा अन्य बीमारियों की जानकारी करेगी। टीबी, कुष्ठ रोगी एवं अन्य बीमारी पाए जाने पर स्वास्थ्य टीम उच्चाधिकारियों को बताएगी, जिससे कि स्वास्थ्य टीम मौके पर जाकर उसकी जांच और उपचार मिल सके।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डा. आरके सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में पहली बार जल जनित एवं मच्छर जनित बीमारी की रोकथाम के साथ गैर संचारी बीमारी पर भी नजर रखी जाएगी। इसमें कैंसर, ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज से ग्रसित रोगियों की भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed