{"_id":"609acc1e8ebc3e8dc5070252","slug":"health-corona-virus-corona-vaccination-mathura-news-agr491569185","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित लोगों को नगर निगम दे रहा औषधि किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित लोगों को नगर निगम दे रहा औषधि किट
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कोविड संक्रमण के दौर में नगर निगम ने अब घर-घर जाकर औषधि किट का वितरण शुरू कर दिया है। यह किट उन परिवारों को दी जा रही है, जहां कोरोना लक्षण वाले लोग सामने आ रहे हैं, लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त अनुनय झा ने प्रदेश में कोविड-19 के तेजी से बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए वृंदावन के समस्त मोहल्ला निगरानी समिति के अध्यक्षों को औषधि किट दुर्गा प्रसाद धानुका चैरिटेबल ट्रस्ट धानुका आश्रम के सहयोग से उपलब्ध कराई है। कोविड-19 लक्षण या संक्रमित व्यक्तियों को यह औषधि किट उपलब्ध कराई जाएगी। यह किट कोरोना संक्रमित संबंधी जांच रिपोर्ट के आने में हो रही देरी को देखते हुए तत्काल उपचार के मद्देनजर वितरित की जा रही है। उपनेता राधाकृष्ण पाठक ने भी इनका वितरण किया।
अक्षयपात्र फाउंडेशन ने हैप्पीनेस किट का वितरण किया
वृंदावन। कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण राजकीय शिश गृह मथुरा में संक्रमित हुए बच्चों के लिए अक्षयपात्र फाउंडेशन ने मंगलवार को हैप्पीनेस किट का वितरण किया। हैप्पीनेस किट को प्राप्त करते हुए गोपाल प्रसाद ने कहा कि इसमें बच्चों के पोषण एवं शिक्षा से संबंधित पर्याप्त वस्तुओं का संग्रह है। इसमें बिस्किट, गेहूं का आटा, नमक, मूंग दाल, चना दाल, हल्दी पाउडर, दालचीनी, गुड़, मूंगफली, नोट बुक, पेंसिल, वर्क बुक, टूथपेस्ट, सेनेटरी पैड एवं साबुन हैं।