फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hail storm in mathura

अब खेतों में नजर आ रहा सिर्फ बर्बादी का मंजर

Fri, 03 Apr 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 03 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
hail storm in mathura
प्रकृति की मार से जूझ रहे किसानों पर शुक्रवार को ओलावृष्टि, बरसात और तेज आंधी ने जमकर कहर बरपाया। हालात ये हैं कि खेतों में अब सिर्फ बर्बादी का मंजर नजर आ रहा है। इधर,  ओलों की मार से यमुना एक्सप्रेसवे, हाईवे पर दौड़ रही कारों के शीशे चटक गए। खुले में खड़े लोगों के सिर पर चोटें आईं।
विज्ञापन


गुरुवार रात तेज बरसात और आंधी के बाद शुक्रवार सुबह मौसम कुछ साफ हुआ तो खेतों में पड़ी फसल को संभालने में जुट गए। दोपहर होते-होते एक बार फिर आसमान पर बादल छा गए और देखते ही देखते ओलों का कहर बरपने लगा। नंदगांव में काफी बड़े ओले गिरते देख लोग बचने के लिए इधर-उधर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। राया में गांव गुड़ेरा के प्रधान राकेश सोलंकी ने बताया कि गांव के रोशन और प्रेमचंद्र के सिर पर ओले पड़े तो खून निकल पड़ा। नंदगांव, वृंदावन, चौमुंहा, राया, मांट, छाता, बलदेव क्षेत्र में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि ने किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन


पचावर में किसान की सदमे से मौत
बलदेव। बलदेव क्षेत्र के ग्राम पचावर में फसल चौपट देखकर किसान जवाहर सिंह की सदमे से मौत हो गई। जवाहर सिंह (65) शुक्रवार को खेत पर गए थे वहां बर्बाद फसल को देखकर अचानक बेहोश होकर गिर गए। तत्काल उन्हें मथुरा और फिर आगरा ले जाया गया। वहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। किसान की मौत से उनके घर में कोहराम मच गया। इसकी सूचना महावन एसडीएम और जिला प्रशासन को दी गयी। भाकियू के जिलाध्यक्ष बुद्धा सिंह और राजकुमार सिंह तोमर ने जिला प्रशासन से बलदेव ब्लाक में मरे किसानों को मुआवजा और प्रदेश सरकार द्वारा घोषित सहायता दिलाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सहायता न मिली तो भाकियू किसानों के साथ जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत पर काम कर रही महिला की मौत
गांव कोयल में खेत पर काम रही महिला गायत्री देवी पत्नी दिन्ना की ओलावृष्टि के दौरान सदमे से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही गांव के लोग एकत्रित हो गए। घटना के संबंध में शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार गायत्री खेत पर काम कर रहीं थीं तभी ओलावृष्टि और बारिश आ गई। इससे वह वहीं घिर गईं। उनका मानना है कि वह ओलों की बारिश से घबरा गईं और सदमा लग गया। ओलों की बौछार लगने से बाजार में सामान लेने आए एक युवक का सिर फट गया। नगौड़ा, नुनेर और चौहरी में भी कई लोगों के चोट आई हैं। थना अमर सिंह में भी ओलावृष्टि से कई लोगों चोटिल हुए हैं।

ओलावृष्टि देख किसान की पत्नी बेहोश
चौमुंहा। कस्बे के जुझार मोहल्ला नई टंकी के निकट रहने वाले किसान नारायण सिंह की पत्नी गुड्डी देवी को शुक्रवार शाम चार बजे ओलावृष्टि देख कर सदमा लग गया। वह बेहोश होकर फर्श पर गिर गईं। काफी देर बाद वे होश में आईं। नारायण सिंह ने बताया कि उन्होंने दो लाख रुपये में जिंस पर खेत लिया है। अभी पूरी फसल खेतों में ही खड़ी है। शुक्रवार को भारी ओलावृष्टि और बारिश से फसल में कुछ भी बचने की उम्मीद नहीं रही है। इन्हीं हालातों में गुड्डी को गहरा सदमा पहुंचा है।

आकाशीय बिजली से मकान क्षतिग्रस्त
राया। गांव लाल सिंह गढ़ी में बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। विद्युत उपकरण फुंक गए।  मौके पर पहुंचे लेखपाल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट शासन को भेजी है। विक्रम सिंह पुत्र बलवीर सिंह के मकान पर रात के समय बिजली गिर गई। इससे मकान की छत कई स्थानों पर चटक गई। घर में रखे टीवी आदि बिजली के उपकरण फुंक गए।

पूर्व मंत्री ने बंधाया सब्र
राया। मांट विधान सभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने राया के कई गांवों में मौके पर पहुंच कर किसानों को सब्र बंधाया। पूर्व मंत्री ने कहा कि दैवीय आपदा से किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

आंधी से टूटे 35 विद्युत पोल
राया। शुक्रवार को आई आंधी ओलों से विद्युत विभाग को चार लाख रुपये की चपत लग गई। उपखंड अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में 35 पोल टूटे हैं। विद्युत विभाग को लगभग चार लाख का नुकसान हुआ है। राया में 17, लक्ष्मीनगर में 21 सोनई में तीन और गोकुल में चार पोल टूटे हैं।


ये है जिले की स्थिति
-मथुरा में दो लाख हेक्टेयर में है गेहूं क ी बुआई
-40 हजार हेक्टेयर में किसानों ने की सरसों की फसल
-15 हजार हेक्टेयर में किसानों ने की है आलू की खेती
-पांच हजार हेक्टेयर खेतों में है जौ की फसल
-दो दिन पूर्व तक कृषि, राजस्व विभाग के सर्वे में फसलों में 50 फीसदी नुकसान

अब तक इन किसानों ने गंवा दी जान
गांव भदाया निवासी विजय कुमार, सौंख खेड़ा के किसान रोशन सिंह, गांव हुसैनी के गोपाल, चौमुंहा निवासी किशन सिंह, मांट के कसेरा निवासी रामवीर सिंह, बाजना क्षेत्र के गांव महाराम गढ़ी के किसान रघुवीर सिंह, बादौठ के विशन सिंह, तुलागढ़ी के किसान गोपाल प्रसाद, तरौली जनूबी के राधाचरन, छौली के साहब सिंह, झरौठा के भरत सिंह, चौमुंहा के किशन सिंह, गांव पचावर के जवाहर सिंह की सदमे से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed