फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gujarat police shot and arrested the offender escapes

गुजरात पुलिस ने गोली मारकर दबोचा भागता अपराधी

Sat, 21 Mar 2015 12:11 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूूराे, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sat, 21 Mar 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
 थाना हाइवे क्षेत्र की कन्हैयाकुंज कालोनी में किराए पर रह रहे गुजरात राज्य में हत्या, लूट के आरोपी को गुजरात और हाईवे पुलिस ने दबिश देकर दबोच लिया। गुजरात पुलिस की सुपुर्दगी में आने पर हत्यारोपी के भागने का प्रयास करने पर पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। मामूली रूप से घायल आरोपी को पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

अहमदाबाद में हत्या और लूट कर भागे मध्य प्रदेश के मुरैना के गांव शिवायलपुर निवासी विजय उर्फ विकास उर्फ प्रशांत मथुरा हाईवे थाना क्षेत्र में कन्हैयाकुंज कालोनी में रह रहा था। इस मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच अहमदाबाद से हो रही है। अहमदाबाद क्राइम बांच शुक्रवार को मथुरा आई और हाईवे पुलिस को साथ लेकर कन्हैयाकुंज कालोनी में दबिश दी। रात  8:30 बजे दी गई दबिश मेें विजय को पुलिस ने पकड़ लिया और हाईवे पुलिस ने उसे गुजरात पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जैसे ही गुजरात पुलिस विजय को ले जाने लगी तभी विजय ने दौड़ लगा दी। इस पर गुजरात पुलिस ने उस पर फायर कर दिया। इससे गोली उसके पैर को छूते हुए निकल गई और वह घायल होकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed