{"_id":"5ffc6cb48ebc3e3195368483","slug":"gst-mathura-news-agr4759403113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी हेल्प डेस्क पर मिलेगी व्यापारियों को मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी हेल्प डेस्क पर मिलेगी व्यापारियों को मदद
विज्ञापन
मथुरा। व्यापारियों के लिए जीएसटी से लेकर अन्य सभी प्रकार की परेशानियों को दूर करने को वाणिज्य कर विभाग ने हेल्प डेस्क तैयार की है। उसके द्वारा मंडल कार्यालय पर हेल्प डेस्क खोलकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
कोविड-19 में वाणिज्यकर विभाग द्वारा व्यापारियों का पंजीयन अभियान निरस्त कर दिया गया था। अब इसे पुन: प्रारंभ किया गया है। पंजीयन संख्या बढ़ाने के लिए विभाग ने गोवर्धन रोड स्थित मंडल कार्यालय पर जीएसटी हेल्प डेस्क तैयार की गई है, जिसमें जीएसटी में पंजीयन के लिए आवेदन करने, रिटर्न फाइल करने एवं जीएसटी से संबंधित विभिन्न जानकारी दी जाएंगी।
इसके अलावा जीएसटी व्यवस्था मेें पंजीकृत होने पर व्यापारी निशुल्क दस लाख की व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ ले सकेंगे तथा अंतर प्रांतीय खरीद बिक्री कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त आईटीसी का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगेे। इसके साथ ही छोटे व्यापारी जीएसटी में समाधान योजना का भी लाभ ले सकेंगे। डिप्टी कमिश्नर सुजाता सिंह ने बताया कि हेल्प डेस्क व्यापारियों के रिटर्न दाखिल करने तथा पंजीयन के लिए लगाई गई है। इस पर आने वाले व्यापारियों को बहुत सी जानकारियां भी मिलेंगी।