फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Government buildings will be illuminated by solar system

Mathura News: सोलर सिस्टम से रोशन होंगे सरकारी भवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Government buildings will be illuminated by solar system
प्रदीप कुमार
विज्ञापन

मथुरा। गर्मी में बिजली की खपत बचाने के लिए मथुरा-वृंदावन के सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा से रोशन करने की तैयारी शुरू हो गई है। अगले सप्ताह से सरकारी भवनों में काम शुरू हो जाएगा। यूपी नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करेगा। इसके बाद तहसील व ब्लॉक स्तर पर भी सोलर सिस्टम लगाने की रणनीति बनेगी।
अधिकारियों के मुताबिक, यूपीनेडा ने फिलहाल में पांच सरकारी भवनों को चिन्हित किया है, जिन्हें सौर ऊर्जा युक्त किया जाना है। इसके लिए यूपीनेडा द्वारा एक विस्तृत खाका तैयार किया है, जिसमें जिले के सरकारी भवनों का लेखा-जोखा होगा। 25 किलोवाट व उससे ज्यादा क्षमता वाले सभी ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफ टाप इंस्टालेशन होगा। इसमें कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन, पुलिस लाइन, वेटरनेरी विवि, नगर निगम भवन, निगम के सभी जोनल कार्यालय और जिला अस्पताल समेत 17 भवन शामिल हैं।
विज्ञापन

इन सरकारी भवनों का वर्तमान में 2800 किलोवाट विद्युत स्वीकृति भार है। इन भवनों में सोलर सिस्टम लगाने के लिए 50 हजार रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से लागत आएगी। ऐसे में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित होने के बाद बिजली खपत बचेगी। साथ ही बिजली बिल भुगतान न होने से राजस्व में भी इजाफा होगा। यूपीनेडा रेस्को मोड स्कीम के तहत यह कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीनेडा परियोजना अधिकारी एसके वर्मा ने बताया है कि यूपीनेडा द्वारा सौर ऊर्जा प्रणालियों के लिए उपयुक्त सरकारी भवनों की पहचान करने के साथ ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। अगले सप्ताह से कलेक्ट्रेट, विकास भवन, नगर निगम समेत विभिन्न कार्यालयों पर कार्य शुरू कराया जाएगा। इसमें करीब 15 करोड़ रुपये की लागत आएगी। संवाद

---
तहसील व ब्लॉक स्तर पर भी होगा कार्य
यह काम जिला मुख्यालय के साथ ही तहसील, ब्लॉक तथा ग्राम स्तर तक के सरकारी भवनों पर किया जाएगा। जिन सरकारी भवनों को ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफ टॉप इंस्टालेशन के लिए चिह्नित किया जाएगा उनमें स्थापना कार्य को पूरा करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनेगी।
--
कार्यालय- स्वीकृत विद्युत भार

नगर निगम- 441 किलोवाट
कलेक्ट्रेट परिसर- 200 किलोवाट
विकास भवन - 50किलोवाट
वेटरनरी विवि - 1500 किलोवाट
जिला अस्पताल - 400 किलोवाट
(समेत 17 भवनों का विद्युत भार 2800 किलोवाट है। )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article