फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Got punishment for love marriage, no place to hide head

मोहब्बत की सजा: शादी करने के बाद साथ रहने के लिए दिए 15 लाख रुपये, अब दिया ऐसा दर्द...पुलिस भी नहीं सुन रही

Sat, 21 Dec 2024 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Dec 2024 04:36 PM IST
सार

मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक-युवती ने परिजनों के खिलाफ जाकर शादी की। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी और थाना हाईवे स्थित एक होटल में दबंगों की मदद से पंचायत में 15 लाख रुपये भी ले लिए।
 

विज्ञापन
Got punishment for love marriage, no place to hide head
दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बरसाना और बलदेव के युवक-युवती को प्रेम विवाह करना भारी पड़ गया है। पुलिस में शिकायत के 10 दिन बाद भी जांच चल रही है, जबकि दबंगों के डर से दंपती इधर-उधर छिपता घूम रहा है।

विज्ञापन




 

बरसाना थाना क्षेत्र के गांव पेलखू निवासी ध्रुव पांडेय ने बताया कि बरसाना के चौथाई पाड़ा निवासी मनीषा पांडेय से 8 नवंबर 2024 को प्रेम विवाह किया था। इसकी जानकारी समाज के ठेकेदारों को हुई तो 24 नवंबर को हाईवे थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में पंचायत की। यहां दोनों के परिजन को बुलाया और फरमान जारी किया कि दोनों अलग-अलग रहेंगे। इसका विरोध जब ध्रुव ने किया तो उसकी पिटाई की और दंड स्वरूप उससे 15 लाख रुपये लिए। प्रेमी दंपती ने पंचायत का फैसला नहीं माना और गांव में रहने को चले गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी उनके साथ मारपीट की और जबरन गांव से बाहर निकाल दिया। 10 दिसंबर को पीड़ित ने दबंगों से नकदी वापसी और सुरक्षा की गुहार एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय से की। एसएसपी ने मामले की जांच ट्रेनी आईपीएस गोल्डी गुप्ता को दी। दबंगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। अब दंपती दबंगों के डर से इधर-उधर छिपता घूम रहा है। जबकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed