फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Goods worth fifty lakh burnt to ashes due to fire in grocery store in Mathura

Mathura Fire News: किराना स्टोर में लगी भीषण आग, 50 लाख का सामान जलकर राख; लपटें देखकर लोगों में फैली दहशत

Thu, 15 Jun 2023 10:26 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Jun 2023 10:26 AM IST
सार

Mathura Fire News: किराना स्टोर में भीषण आग लग गई। इसमें 50 लाख का सामान जलकर राख हो गया। लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
 

विज्ञापन
Goods worth fifty lakh burnt to ashes due to fire in grocery store in Mathura
Mathura Fire News: किराना स्टोर में लगी भीषण आग, 50 लाख का सामान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बृहस्पतिवार की सुबह एक किराना स्टोर पर आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के दुकानदारों और लोगों में दहशत फैल गई। लोगों की सूचना पर दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान करीब 50 लाख का सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन

दुकान के ऊपर रहता है परिवार

घटना जैंत थाना क्षेत्र के छटीकरा-वृंदावन चौराहे की है। यहां के रहने वाले वनबिहारी अग्रवाल किराना स्टोर की दुकान चलाते हैं। दुकान के ऊपर ही बने घर पर रहते हैं। सुबह करीब चार बजे दुकान में आग लग गई। आग की भीषण लपटें दुकान के बाहर निकलने लगीं। धीरे-धीरे धुआं ऊपर बने घर तक पहुंच गई। लपटें देखकर अफरातफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: भाई ने सगी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई उसकी जिंदगी, घरवालों को पता चला तो उड़ गए होश

विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्धा को रेस्क्यू कर निकाला बाहर

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व फायर टीम को दी। सूचना थाना पुलिस व फायर टीम पांच गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गई। इसी बीच पता चला कि दुकानदार वनबिहारी की मां रामवती (80) दुकान के ऊपर घर पर हैं। वहां पर धुआं भर जाने के कारण निकल नहीं पा रही हैं। इस पर पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला। वह बेहोश थीं। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

यह भी पढ़ेंः- कर दूंगा बदनाम तुझे: व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा, शेयर कर दी उसकी प्राइवेट फोटो
 

आग पर काबू पा लिया गया 

जब तक फायर टीम आग पर काबू पाती तब तक करीब 50 लाख का सामान जलकर राख हो गया। थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि सुबह आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर फायर टीम के साथ पहुंचे। वृद्धा घर में फंसी थी, उसे रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है। कोई जनहानि नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed