फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Good participation of Mathura district in plantation campaign: Shrikant Sharma

पौराणिक ब्रज दर्शन के लिए करने होंगे सामूहिक प्रयास- साध्वी ऋतंभरा...............

Fri, 09 Jul 2021 07:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Good participation of Mathura district in plantation campaign: Shrikant Sharma
वृंदावन (मथुरा)। प्रदेश सरकार के वन महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वृंदावन क्षेत्र में तीन प्रमुख स्थलों पर पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि इस प्रांतीय अभियान में धर्म और आस्था की भूमि मथुरा अपनी अहम भागेदारी निभा रही है। अब तक 25 लाख पौधे रोपित किए जा चुके हैं। 31 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य जनपद का आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर साध्वी ऋतंभरा ने ब्रज के पौराणिक दर्शन के लिए पौधरोपण में सामूहिक प्रयास की आवश्यकता जताई। वन महोत्सव के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा ने सबसे पहले वात्सल्य ग्राम में पौधरोपण किया। तदोपरांत मयूर संरक्षण केंद्र और फिर सुनरख वन भूमि में पौधे लगाए।
विज्ञापन

वात्सल्य ग्राम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री ने ब्रजवासियों से हरा भरा ब्रज बनाने की अपील की। वात्सल्य ग्राम की अधिष्ठात्री दीदी मां साध्वी ऋतंभरा के सानिध्य में नीम, पीपल, जामुन, आंवला के पौधे लगाए गए। दीदी मां ने कहा कि पौराणिक ब्रज का दर्शन करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। मयूर संरक्षण केंद्र में पौधरोपण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इसे स्मृति वन के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर विद्युत निगम और वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed