फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Giving education to poor children with religious propaganda

भागवत प्रवक्ता दे रहीं शिक्षा: धर्म प्रचार के साथ गरीब बच्चों को पढ़ा रहीं नित्या किशोरी

Sun, 21 Nov 2021 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Nov 2021 08:27 PM IST
सार

भागवत प्रवक्ता नित्या किशोरी गरीब बच्चों के लिए एक स्कूल खोलना चाहती हैं, उन्हें जब भी समय मिलता है वे बच्चों को पढ़ाती हैं।

विज्ञापन
Giving education to poor children with religious propaganda
मथुरा: बच्चों को पढ़ातीं भागवत प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार की सर्व शिक्षा अभियान सहित कई योजनाओं के बाद भी सैंकड़ों बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के लिए भागवत प्रवक्ता नित्या किशोरी एक रोशनी बनकर आईं हैं। वह सड़कों पर घूमने वाले बच्चों को शिक्षित कर रहीं हैं। सड़क पर ही उनकी क्लास लगती है। अब उनकी क्लास में तीस बच्चे आने लगे है।
विज्ञापन

धार्मिक नगरी वृंदावन में रहकर लोगों को धर्म पर चलने का रास्ता दिखाने वाली भागवत प्रवक्ता नित्या सोमवार से शनिवार तक सड़कों पर गाड़ियों के पीछे भागने वाले या झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले शिक्षा से दूर बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहीं हैं। उन्होंने सड़क पर ही स्कूल लगा कर बच्चों को शिक्षा देने का काम शुरू कर दिया है। वह इन बच्चों को बैठने के लिए आसन के साथ ही कॉपी किताब और अन्य स्टेशनरी भी उपलब्ध करा रहीं हैं।
विज्ञापन

उनके इस जज्बे को देखकर आसपास के लोग भी सामने आने लगे हैं। बताया जा रहा है कि उनका बच्चों को पढ़ाने का सिलसिला जब शुरू किया था तो महज दो ही बच्चे उनके पास थे। अब यह आंकड़ा तीस तक पहुंच गया है। उनका मानना है कि बच्चे भले ही स्कूल ना जा रहे हों, लेकिन इतनी शिक्षा तो ग्रहण कर लें कि वह अपना नाम लिख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोलना चाहती हैं विद्यालय
भागवत प्रवक्ता नित्या पूरी लगन से बच्चों के लिए कार्य कर रहीं हैं। उनका कहना है कि वह गरीब व असहाय बच्चों के लिए एक विद्यालय खोलना चाहती हैं। इसमें बच्चे मुफ्त शिक्षा ग्रहण करें। साथ ही आगे चलकर अपने परिवार को गरीबी की बेड़ियों से आजाद कर सकें।

आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed