फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   girl died while eight people were injured in separate accidents on Yamuna Expressway in Mathura

झपकी ने ले ली जान: यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार, युवती की मौत; आठ लोग घायल

Sun, 18 Jun 2023 06:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 06:11 PM IST
सार

मथुरा में झपकी ने युवती की जान ले ली। यहां यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में युवती की मौत हो गई। जबकि एक अन्य हादसे में मिलाकर कुल आठ लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
girl died while eight people were injured in separate accidents on Yamuna Expressway in Mathura
यमुना एक्सप्रेसवे

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवती की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। हादसे माइल स्टोन 87 और 92 के समीप हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन को सूचना दी गई है। 

विज्ञापन

ट्रक में पीछे से जा घुसी कार

बाराबंकी जिले के  टिकैत नगर थाना क्षेत्र के ताड़ा निवासी लवकेश, गीता, सीता, पूनम कार से आगरा से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली जा रहे थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-92 के समीप कार चला रहे लवकेश को झपकी आ गई। इसके चलते कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- धोखा बर्दाश्त न हुआ: इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए 22 वीडियो, बोला- प्रेमिका से मिली बेवफाई...और फंदे से झूल गया

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया

इससे सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों व मांट टोल चौकी प्रभारी धीरज कुमार ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने गीता 22 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।


यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

आगरा नोएडा से आगरा जा रहे थे

दूसरा हादसा माइल स्टोन 87 पर शनिवार देर शाम हुआ। मैक्स पिकअप सवार हरेंद्र व राजकुमार निवासी गोपी नगरिया थाना जमुनापार यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए नोएडा की ओर से आगरा की ओर जा रहे थे। दूसरी कार में सवार बबलू, पार्थ कुमार, वैजन्ती निवासीगण समसाबाद जिला आगरा नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों गाडियां सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 87 गांव नगला हरिया पहुंची दोनों टकरा गईं। हादसे में दोनों कारों में सवार पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed