{"_id":"659d96e845255a1dc007c124","slug":"girl-brought-to-vrindavan-on-the-pretext-of-taking-her-from-faridabad-and-raped-mathura-news-c-369-1-mt11004-6774-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: युवती को फरीदाबाद से घुमाने के बहाने वृंदावन लाकर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: युवती को फरीदाबाद से घुमाने के बहाने वृंदावन लाकर दुष्कर्म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन(मथुरा)। फरीदाबाद में एक निजी कंपनी में एकसाथ कार्य करने वाले युवक-युवती डेढ़ साल पहले वृंदावन आकर होटल में ठहरे। युवती ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। एक साल से फरार आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
बांकेबिहारी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक होटल में हुई इस घटना के मामले में कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया 7 मई 2022 को मूलरूप से बिहार के औरंगाबाद के करमा रोड निवासी चंदन सिंह जो गुरुग्राम के थाना विलासपुर में किराए पर रहकर फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था, वह अपनी सहकर्मी युवती को वृंदावन लेकर आया था। इस दौरान युवती ने चंदन सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में फरार आरोपी चंदन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।