{"_id":"5e75f8a48ebc3e6fdc597d9c","slug":"giriraj-ji-parikrama-mathura-news-agr4348246179","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिराज जी के प्रमुख तीनों मंदिर बंद, बैरियर लगाकर रोकी परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिराज जी के प्रमुख तीनों मंदिर बंद, बैरियर लगाकर रोकी परिक्रमा
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन परिक्रमा को वैरियर लगा कर रोकते पुलिसकर्मी।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। शनिवार को ही कस्बा व गिरिराज जी की परिक्रमा में जनता कर्फ्यू जैसे हालात दिखाई दिए। शुक्रवार को राजस्थान सीमा में डीग प्रशासन द्वारा परिक्रमा रोके जाने के बाद ही दूसरे दिन शनिवार को मथुरा प्रशासन ने दानघाटी मंदिर परिक्रमा के शुरुआती पड़ाव पर ही बैरियर लगाकर गिरिराज जी की पैदल परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को लौटाना शुरू कर दिया।
एसडीएम राहुल यादव ने सबसे पहले जतीपुरा के मुखारविंद मंदिर को बंद कराया। इसके बाद पुलिस ने दानघाटी मंदिर के पटों को बंद करा दिया, जबकि मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर को बंद करा दिया गया। दानघाटी मंदिर के पुजारी मीनालाल पुरोहित ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी को हराने के लिए पुलिस ने मंदिर को बंद कराया है। अब वे अंदर ही पूजा-अर्चना करेंगे। श्रद्धालुओं का आवागमन पूरी तरह से बंद है। जतीपुरा के पूरे बाजार को बंद करा दिया गया, जबकि कस्बा का बाजार खुला रहा और सब्जी मंडी भी खुली रही। सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ भी लगी रही।
कोरोना जैसी बीमारी को हराने के लिए प्रशासन सतर्क है। बाहर से आने वाले वाहनों को वापस कराया जा रहा है। गिरिराज जी के प्रमुख मंदिरों को बंद करा दिया है। परिक्रमा लगाने पर भी रोक है। प्रत्येक व्यक्ति आदेशों का अनुपालन करे। स्वास्थ्य जांच टीम लगातार काम कर रही हैं।
विज्ञापन
- राहुल यादव, एसडीएम गोवर्धन
प्रधानमंत्री द्वारा किए गए जनता कर्फ्यू के आह्वान का सभी लोग पालन करें। इसमें कोई संकोच न करें। यह सुरक्षा के दृष्टिगत लिया गया फैसला है। मंदिर बंद करा दिए गए हैं। परिक्रमा पर भी रोक है। प्रयास यह है कि कोई बाहरी व्यक्ति नहीं आ पाए। स्थानीय लोग अपने घरों में रहें।
- जितेंद्र कुमार, सीओ गोवर्धन