फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   German youth found dead in room

Mathura News: कमरे में मृत मिला जर्मनी का युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
German youth found dead in room
वृंदावन (मथुरा)। कोतवाली क्षेत्र में इस्कॉन मंदिर के एमवीटी गेस्ट हाउस के पास साधना कुंज आवासीय अपार्टमेंट में शनिवार को जर्मनी के हैल्ले साले निवासी एलन टिफैनबर्च (47) आकर ठहरा था। रविवार को वह कमरे में मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अपार्टमेंट के स्वामी मधुकांत दास मिश्रा के अनुसार रविवार सुबह उन्होंने जब युवक का कमरा खुला देखा तो अंदर युवक जमीन में पड़ा था। अर्द्धनग्न अवस्था में पड़े युवक के पास जूस की बोतलें पड़ी थीं और शरीर पर कुछ नीले निशान भी दिखाई दे रहे थे। मधुकांत दास मिश्रा ने इसकी जानकारी इस्कॉन मंदिर के प्रबंधन को दी। प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृत्यु संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जमीन पर पड़े युवक के शरीर पर केवल लोअर ही था और कंधों व बाजू पर नीले निशान दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दूतावास को सूचना दे दी है। एलआईयू उपनिरीक्षक उमेश शास्त्री ने बताया कि दूतावास को सूचना देने के बाद अब परिजनों की इच्छा पर पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी। एलआईयू इंस्पेक्टर का कहना है 9 मई को टूरिस्ट वीजा पर मृत एलन आया था। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed