फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gas Cylinder Catches Fire While Heating Milk

Mathura News: दूध गर्म करते समय गैस सिलिंडर में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gas Cylinder Catches Fire While Heating Milk
अस्पताल में भर्ती दृष्टि। 
फरह। दूध गर्म करते समय गैस सिलिंडर में हुई लीकेज के कारण आग लग गई। आग में एक मासूम समेत चार लोग जल गये। घायलों को स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार सुबह की है। फरह के गांव सनौरा निवासी अजयपाल की पत्नी रिंकी अपनी तीन साल की बेटी दृष्टि के लिए दूध गर्म करने रसोई घर में गईं। उन्होंने जब गैस चालू की तो वह नहीं जली। इसके बाद पति अजयपाल ने गैस को चालू करने की कोशिश की तो नहीं जल पाई। इस दौरान चूल्हे के दोनों स्विच ऑन रह गये। अजयपाल ने सिलिंडर से रेगूलेटर निकालकर दुबारा लगाया और गैस जलाने के जैसे ही लाइटर जलाया तभी कमरे में फैली गैस ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन

आग की लपटों के कारण रसोई का दरवाजा अपने आप बंद हो गया। अजयपाल पत्नी रिंकी और बेटी दृष्टि तीनों अंदर फंस गए। चीख सुनकर अजयपाल का चचेरा भाई कान्हा जो रसोई के बाहर खड़ा था उसने तुरंत दरवाजे को धक्का देकर खोला। इससे कान्हा के दोनों पैर झुलस गये। परिजन और ग्रामीणों ने चारों को अस्पताल भर्ती कराया है। जहां अजयपाल और रिंकी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं बेटी दृष्टि को दिल्ली रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed