फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ganesh, chaturthi, festivel, celebration, mathura

सार्वजनिक स्तर पर पूजा पंडाल एवं मूर्ति स्थापित न की जाए: डीएम

Fri, 21 Aug 2020 02:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
ganesh, chaturthi, festivel, celebration, mathura
मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने कलक्ट्रेट सभा कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश दिए कि कोविड-19 के दृष्टिगत गणेश चतुर्थी, राधाष्टमी, मुहर्रम पर भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाए। उन्होंने बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर सार्वजनिक रूप से पूजा पडाल व प्रतिमाएं स्थापित नहीं की जाएंगी और न ही शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया कि वह अपने घरों पर गणेश जी की पूजा-अर्चना करें।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मुहर्रम के अवसर पर जूलूस व ताजिया निकालने की अनुमति नहीं है। इसलिये सभी मुस्लिम समुदाय के लोग गम के इस त्योहार को घर पर ही मनाएं। उन्होंने राधाष्टमी के अवसर पर अवगत कराया कि मंदिरों के पुजारियों के साथ बैठक की गई है, जिसमें उन्होंने मंदिर बंद रखने की बात कही है, साथ ही राधाष्टमी पर बाहर के श्रद्धालुओं को मंदिर जाने की अनुमति नहीं होगी। पूजा-अर्चना परंपरागत चलती रहेगी ।
विज्ञापन

उन्होंने कटेंमेंट जोन व महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान रखते हुये महिला-पुरुष पुलिस कर्मियों की सादा कपड़ों में तैनात करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया की राउंड दी क्लॉक निगरानी रखते हुये कोई भी आपत्ति जनक पोस्ट संज्ञान में आते ही तत्काल ब्लॉक करते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन सतीश चंद्र त्रिपाठी, एसपी सिटी उदय शंकर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, उपजिलाधिकारी गोवर्धन राहुल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed