{"_id":"6a7a1e973fbbbe1208002ac5","slug":"friend-strangled-to-death-following-a-drunken-altercation-mathura-news-c-29-1-mtr1025-593307-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: शराब के नशे में झगड़ा होने पर दोस्त की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: शराब के नशे में झगड़ा होने पर दोस्त की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे के निकट मंडी चाैराहे पर सोमवार को शराब के नशे में केले की ढकेल लगाने वाले दीपक (26) और उसके दोस्त में झगड़ा हो गया। दोनों में मारपीट होने पर आरोपी ने अपने साथियों के संग मिलकर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसके बाद दीपक की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर थाना कोतवाली पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने माैके से साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विकास नगर निवासी बाबूलाल का बेटा दीपक मंडी चाैराहे पर केले की ढकेल लगाता था। उसकी दोस्ती पाली खेड़ा हाईवे निवासी एक युवक से थी। आरोपी और उसके दोस्तों ने दीपक के साथ शराब पी थी। इसी दाैरान दोनों दोस्तों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर में दोनों में मारपीट होने लगी। इस पर आरोपी के दोस्तों ने भी दीपक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोपियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दीपक को सड़क पर गिरा लिया और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी माैके से भाग गए। कोतवाली पुलिस माैके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में दीपक के पिता बाबूलाल ने पालीखेड़ा निवासी एक नामजद सहित दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।