फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fraud worth 20 lakh

Mathura News: चांदी के कारोबार में निवेश के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fraud worth 20 lakh
भरोसे में लेकर कई बार में लिए रुपये, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मथुरा। कपड़ा कारोबारी के बेटे से चांदी के कारोबार में अधिक मुनाफे का लालच देकर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। कपड़ा कारोबारी ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। होलीगेट निवासी लखनलाल अग्रवाल की गुरुद्वारे के सामने न्यू सत्यम गारमेंट्स की दुकान है।
कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उनके बेटे मनीष अग्रवाल के पास उनके परिचित दीपक अग्रवाल निवासी गोपालपुरा होली गली-होलीगेट ने आना जाना शुरू किया था। आरोपी वर्तमान में बृज बिहार होटल कमरा नंबर-15 गुरुद्वारे के सामने आगरा रोड पर रहता है। आरोप है कि दीपक ने मनीष को चांदी के कारोबार में कपड़े से अधिक लाभ होने की बात कहते हुए झांसे में ले लिया। अधिक मुनाफे का भरोसा देकर आरोपी ने मनीष को भरोसे में ले लिया।
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2023 में अगस्त से सितंबर के बीच 16.50 लाख रुपये, 28 सितंबर 2023 को 1.50 लाख और 6 अक्तूबर 2023 को दो लाख रुपये ले लिए। इस तरह कुल 20 लाख रुपये दीपक अग्रवाल को दिए गए। रकम लेने के बाद आरोपी ने मुनाफा तो दूर मूलधन भी वापस नहीं किया। आरोप है कि रकम मांगने पर टालमटोल करता रहा और बाद में जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ सिटी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed