मथुरा: मांट और चौमुहां कस्तूरबा गांधी विद्यालय में दो शिक्षिकों की डिग्री फर्जी, नोटिस जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से एसआईटी ने करीब 47 सौ बीएड डिग्री धारकों की सूची जारी की है, जिनके नाम फर्जी तौर पर 2004-05 में डिग्री जारी की गई है। इनका मिलान जनपद स्तर पर भी किया जा रहा है। इसमें परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 59 शिक्षकों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई शुरू हो गई है।
अब कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनात शिक्षिकाओं के नाम का मिलान भी उक्त सूची से किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में चौमुहां और मांट में दो शिक्षिकाएं सामने आई हैं। चौमुहां में आरती और मांट में वार्डन स्वदेश कुमारी शामिल हैं। दोनों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।