फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four vehicles collide in fog on expressway, six injured

मथुरा में सड़क हादसा: कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर भिड़े वाहन, दो कारें पलटी, छह लोग घायल

Thu, 13 Jan 2022 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Jan 2022 08:27 PM IST
सार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की सुबह कोहरे के कारण हादसा हो गया। माइल स्टोन 78 के पास मटर से लदे दो ट्रकों की टक्कर हो गई। जिससे मटर एक्सप्रेसवे पर फैल गई। इसी दौरान पीछे से आ रहीं दो कारें पलट गईं। 

विज्ञापन
Four vehicles collide in fog on expressway, six injured
क्रेन से हटाए गए वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में गुरुवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 78 के लमतौरी के पास कोहरे के कारण दो ट्रक आपस में भिड़ गए। एक ट्रक में भरी मटर रोड पर फैल गई। इसकी फिसलन से दो कारें पलट गईं। इनमें सवार करीब छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पलटे वाहनों को क्रेन से हटवाया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह चार बजे कोहरे के कारण आगरा से नोएडा की तरफ गिट्टी व मटर लेकर जा रहे दो ट्रक आपस में भिड़ गए। एक ट्रक में भरी मटर रोड पर फैल गईं। इससे फिसलन हो गई। कोहरे के कारण आगरा की तरफ से आ रहीं दो कारें इसी मटर में पलट गईं। इसमें सवार छह लोग नासिर हुसैन, फिरदौस शाहनबाज, नूर आलम निवासी इंद्रलोक विहार दिल्ली और दूसरी कार सवार सोनू जैन, राजीव एवं चांदनी निवासी महावीर गंज भिंड मुरैना घायल हो गए। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों के अलावा सुरीर पुलिस व एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को अस्पताल भिजवाया। सड़क से वाहनों को हटवाकर मार्ग सुचारु कराया। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। मामूली चोटें आई हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर फैली मटर, समेटने के लिए जुटे ग्रामीण
यमुना एक्सप्रेसवे पर फैली मटर को समेटने के लिए आसपास के ग्रामीणों के अलावा ईंट-भट्ठा के मजदूर व बच्चे जुटे दिखाई दिए। इन्हें किसी हादसे का खौफ तक भी नहीं दिखा। इससे यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए। कारण है कि इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार ऐसी है कि मटर समेटने वाले हादसे का शिकार हो सकते हैं। इन लोगों को हटाने के लिए पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने जहमत तक नहीं उठाई।

कोहरे से बचने के लिए यह करें
- धीरे-धीरे वाहन को चलाएं।
- फॉग लाइट का इस्तेमाल करें।
- वाहन के शीशे से कोहरा हटाने का वाइपर करते रहें।
- अधिक कोहरा होने पर वाहनों को रास्ते में सुरक्षित स्थान पर रोक लें।
- कोहरा कम होने पर वाहनों को आगे बढ़ाएं।
- कोहरा अमूमन सवेरे अधिक होता है, समय टालने का प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed