फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four swimming pools sealed after the death of a youth

Mathura News: युवक की मौत के बाद चार स्विमिंग पूल किए सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Four swimming pools sealed after the death of a youth
स्विमिंग पूल को सील करते अ​धिकारी - फोटो : mathura
मथुरा। थाना गोविंद नगर स्थित स्विमिंग पूल में ऑटो चालक का शव मिलने के बाद प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह से हरकत में आ गई है। शनिवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बिना मानक के संचालित चार स्विमिंग पूल सील किए हैं। सीओ सिटी ने शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट और जिला क्रीड़ा अधिकारी को ऐसे स्विमिंग पूल को बंद कराने को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश यादव ने बताया कि 24 मई को एक दर्जन स्विमिंग पूल संचालकों को नवीकरण कराने और मानक पूरे करने के लिए नोटिस जारी किया था। इसमें राधा कृष्णा वाटर पार्क फैमिली स्विमिंग पूल भी शामिल था। राधा कृष्ण स्विमिंग पूल संचालक को मानक पूरे करने और नवीकरण कराने तक पूल को बंद रखने के निर्देश भी दिए थे। बावजूद इसके संचालक ने पूल को बंद नहीं किया।
विज्ञापन

शनिवार को क्रिस्टल ब्लू स्विमिंग पूल, युवराज सिंह फार्म हाउस स्विमिंग पूल, श्रेयस फार्म हाउस स्विमिंग पूल, राधाकृष्ण वाटर पार्क फैमिली स्वीमिंग पूल को सील किया गया। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट को बिना मानक के संचालित स्विमिंग पूल पर रोक लगाने को पत्र भेजा था। युवक की मौत के मामले में अभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। युवक की मौत तो पानी में डूबने के कारण हुई है, लेकिन वह पानी में कैसे डूबा और उसके साथ नहा रहे युवकों ने उसे क्यों नहीं बचाया। यह जांच का विषय है। इस पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही युवक की मौत का राजफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed