फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four organizations banned failing to construction work

Mathura News: निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर चार संस्थाएं डिबार, नहीं चेते ठेकेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Four organizations banned failing to construction work
मथुरा। ठेके मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर नगर निगम ने चार संस्थाओं को एक-एक साल के लिए डिबार (प्रतिबंधित) किया है। अधिकारियों ने इन्हें कई बार चेतावनी नोटिस दिया। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। मंगलवार को अधिकारियों ने चारों पर कार्रवाई की है। निर्माण कार्य में देरी करने वाली 10 संस्थाओं को भी अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में निर्माण विभाग और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने कार्यों की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। कई ठेकेदारों ने टेंडर लेने के बाद भी महीनों तक कार्य शुरू नहीं किया। मौखिक और लिखित निर्देशों के बावजूद नहीं चेतने वाली चार संस्थाओं को डिबार कर दिया है। अब ये संस्थाएं अगले एक वर्ष तक नगर निगम के किसी भी नए टेंडर में भाग नहीं ले सकेंगी।
विज्ञापन

इसमें मै. माला शर्मा ठेकेदार, मै. बीएस कोंटैक्टर, मै. चेतन कंस्ट्रक्शन कंपनी एवं मै. भव्या कंस्ट्रक्शन शामिल है। मै. माला शर्मा ठेकेदार के 70 लाख रुपये के छह ऐसे कार्य हैं, जो 2025 से लंबित पड़े हैं। वहीं, 10 अन्य ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों सूचित किए बिना शुरू नहीं करें कार्य
नगर आयुक्त ने यह चेतावनी दी है कि कार्य के दौरान निकलने वाले अप्रयुक्त वेस्ट मटेरियल जैसे पुरानी इंटरलॉकिंग आदि को नगर निगम में जमा कराएं। अवर अभियंता को बिना सूचित किए कार्य शुरू नहीं किया जाए। और शिलायान्सपट् भी नियमानुसार लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed