फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested four accused with fake currency in mathura

Mathura News: 53 हजार के नकली नोटों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, 46 हजार मथुरा में चला दिए

Thu, 22 Dec 2022 08:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Dec 2022 08:58 AM IST
सार

एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि नकली नोटों की खेप मथुरा लाई गई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
police arrested four accused with fake currency in mathura
नकली नोटों के साथ पकड़े गए चार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में एसओजी और कोतवाली पुलिस ने पुराने बस अड्डे के खंडहर से 53 हजार के नकली नोटों के साथ चार जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हथियार भी बरामद हुए हैं। यह ओडिशा के विशाखापट्टनम से नकली नोटों की खेप लाए थे।

विज्ञापन


एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि नकली नोटों की खेप मथुरा लाई गई है। त्वरित कार्रवाई के लिए शहर कोतवाल संजय कुमार पांडेय और एसओजी प्रभारी राकेश यादव को लगाया। पुलिस ने पुराने बस अड्डे के खंडहर से चार जालसाजों को दबोच लिया। तलाशी में इनसे 53 हजार 500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। 
विज्ञापन


एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़े गए देवा सिह निवासी मोहल्ला जुझार जैंत, गोपाल सिसौदिया निवासी मोहल्ला चौमुहां जैंत, ओमप्रकाश उर्फ ओमी निवासी मोहल्ला थमू जैंत और भोलू उर्फ संजय निवासी बैरी फरह हैं। इनके कब्जे से तीन तमंचे, पांच कारतूस और दो बाइक बरामद की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 रुपये के नोट 52 हजार, 200 रुपये के नोट डेढ़ हजार

सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि बरामद नोटों में 100 रुपये के नोट (52 हजार) और 200 रुपये के नोट (डेढ़ हजार) हैं। ओडिसा के विशाखापट्टनम में करीब 30 हजार रुपये देकर यह एक लाख रुपये के जाली नोट लाए थे। 46 हजार 500 रुपये मथुरा में चला दिए और रिश्तेदारों में बांट दिए। डेढ़ माह पहले भी दो लाख रुपये के जाली नोट लेकर आए थे। इनमें से एक लाख रुपये विशाखापट्टनम में चला दिए। 

ग्वालियर जेल में हुई मुलाकात

कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जालसाज गोपाल का भाई व्यापारी की हत्या और 60 लाख रुपये की लूट में ग्वालियर जेल में बंद था। यहीं यीशू जाली नोट और दीपक लोधी निवासी भिंड हत्या के आरोप में बंद थे। भाई से मिलाई के लिए जाते वक्त गोपाल की इनसे मुलाकात हुई। फिर दोनों बाहर आ गए तो काम शुरू किया गया। विशाखापट्टनम में यीशू इन्हें नोट उपलब्ध कराता है। दीपक खेप को लेने के लिए भेजता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed