{"_id":"65020d7e351f914dbb0c436f","slug":"foundation-stone-of-devotee-residence-of-maheshwari-community-in-govardhan-mathura-news-c-29-1-mtr1002-133633-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गोवर्धन में माहेश्वरी समाज के भक्त निवास का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गोवर्धन में माहेश्वरी समाज के भक्त निवास का शिलान्यास
विज्ञापन
गोवर्धन। गिरिराज तलहटी में माहेश्वरी समाज द्वारा गिरिराजजी के भक्तों के लिए विशाल भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार शाम जतीपुरा में श्री गिरिराज माहेश्वरी भक्त निवास की शिलापट्टिका का अनावरण कर शिलान्यास किया।
भक्त निवास में श्रद्धालुओं की हर जरूरत का ख्याल रखा गया है। शिलान्यास के दौरान माहेश्वरी समाज के लोग गोवर्धन नाथ के जयकारे लगाते रहे। इससे पहले जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी की पूजा की। सेवायत पवन कौशिक ने दुपट्टा और प्रसाद भेंट किया। इसके बाद वे जतीपुरा पहुंचे और माहेश्वरी समाज के श्री गिरिराज माहेश्वरी भक्त निवास का शिलान्यास किया। इस मौक पर उन्होंने कहा कि वे गिरिराजजी से कामना करते है कि देश और प्रदेश की जनता स्वस्थ रहे। माहेश्वरी समाज के सेवाकार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इस भवन के बनने से गिरीराजजी के सैकड़ों भक्तों को फायदा होगा।
ट्रस्टी पुरुषोत्तम लोहिया ने बताया कि इस भवन में 33 कमरे और एक हाल के अलावा कई सुविधाएं हैं। भवन को आकर्षक एवं भव्य बनाया जाएगा। यहां ठहरने वाले भक्त हरियाली युक्त प्रांगण में खेलकूद के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे। इस मौके पर गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघ श्याम सिंह, मांट विधायक राजेश चौधरी, मथुरा के महापौर विनोद अग्रवाल, सुधीर बियानी, विनीत केला, अजय माहेश्वरी, ट्रस्टी रामेश्वर सारडा, संजय तोष्णीवाल, प्रेम बिसानी, लीलाधर जेठा, मानद सलाहकार नीरज शर्मा व आशीष पाठक, रघुनाथ गुरुजी, रघुवंश राठी, राजीव मोदानी, मोनिका शारदा, अनिल माहेश्वरी, विनय कुमार माहेश्वरी, विजय माहेश्वरी सहित माहेश्वरी समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।