फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Forest department staff rescue three peacocks and a hawk

Mathura News: वन कर्मचारियों ने किया तीन मोर और एक बाज का रेस्क्यू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Forest department staff rescue three peacocks and a hawk
मथुरा। वन विभाग ने शुक्रवार को घायल मिले एक बाज का रेस्क्यू कर उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया है। वहीं, घायलावस्था में मिले तीन मोर का मयूर संरक्षण केंद्र में उपचार किया जा रहा है। उन्हें स्वस्थ होते ही उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

वन रेंजर अतुल कुमार तिवारी को दोपहर में यूपीसीडा के औद्योगिक क्षेत्र साइट-ए में एक बाज के घायल होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची वन टीम ने घायल बाज का रेस्क्यू कर उसका उपचार किया। हालत में सुधार होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया गया। बताया गया है कि बाज संभवत: करंट की चपेट में आने से बेसुध होकर जमीन पर आ गिरा था। इसके अलावा मथुरा एवं वृंदावन सहित तीन अलग-अलग क्षेत्रों में घायलावस्था में मिल तीन मोर का भी रेस्क्यू कर वन विभाग के दरोगा चंद्र मोहन शर्मा द्वारा मयूर संरक्षण केंद्र में लाया गया है। यहां दो तीन दिन से उनको एक बड़े बाड़े में रखकर उपचार किया जा रहा है। अभी भी तीनों मोरों की स्थिति नहीं सुधरी है। उन्हें भी स्वस्थ होते ही उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। वन रेंजर अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि बाज के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया गया है। जबकि तीनों मोरों का अभी भी उपचार चल रहा है। स्वस्थ होने पर उन्हें भी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed