फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fog slowed trains, delaying the Karnataka Express by six hours

Mathura News: कोहरे ने थाम दी रेल की रफ्तार, कर्नाटक एक्सप्रेस 6 घंटे लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Fog slowed trains, delaying the Karnataka Express by six hours
मथुरा। घने कोहरे के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित है। लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को कर्नाटक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 6 घंटे देरी से पहुंची जबकि गांधीधाम एक्सप्रेस लगभग 11 घंटे विलंब से चली। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक ट्रेनें कई घंटों की देरी से स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन

सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार सीमित करनी पड़ रही है। लगातार हो रही लेटलतीफी से प्लेटफार्मों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है और कनेक्टिंग ट्रेनों पर असर पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि ठंड और अनिश्चित समय के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ये ट्रेनें हुईं लेट
कर्नाटक एक्सप्रेस 4 घंटा 10 मिनट
लालगढ़ एक्सप्रेस 3 घंटा 30 मिनट
तेलांगाना सुपरफास्ट 6 घंटा 40 मिनट
श्रीधाम एक्सप्रेस 2 घंटा 30 मिनट
श्रीगंगानगर सुपरफास्ट 4 घंटा 16 मिनट
महाकौशल एक्सप्रेस 4 घंटा 25 मिनट
सचखंड सुपरफास्ट 2 घंटा 43 मिनट
कांगू सुपरफास्ट 1 घंटा 39 मिनट
कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 3 घंटा 55 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed